Saturday, July 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बोलेरो पर लदा लगभग सवा कुंटल गाजा बरामद।

बोलेरो पर लदा लगभग सवा कुंटल गाजा बरामद।

0
2

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण,

गुप्त सूचना के आधार पर सादे लिबास में बोलेरो का पीछा कर रही पुलिस ने थाना क्षेत्र के महोदीपुर गांव में सड़क के किनारे बोलेरो से एक कुंतल 24 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य करोड़ों रुपया बताया जाता है।
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि बी आर 0 6 पी 86 46 बोलेरो पर लगभग सवा कुंटल मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीछा करके महोदीपुर गांव में सड़क के किनारे बोलोरो को जप्त किया। वही पारस शाह के पुत्र दीपक कुमार और पन्नालाल पासवान के पुत्र अनुज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि उक्त मादक पदार्थ से रक्सौल से लाकर लोहियरिया क्षेत्र में पहुंचाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!