Monday, June 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकिनगर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन...

वाल्मीकिनगर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने वाल्मीकिनगर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजीयों एवं संचिकाओं के अद्यतन, रख-रखाव तथा अभिलेखों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। इस क्रम में कई अभिलेखों की जांच कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांडों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई अनिवार्य है। इसके साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा कार्यशैली में सुधार पर भी जोर दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष वाल्मीकिनगर सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि थाना स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा आवश्यक है, ताकि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ करने की हिदायत दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!