Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाढ़ पीड़ितों के सुविधा को ले जिलाधिकारी ने एक और सामुदायिक किचन...

बाढ़ पीड़ितों के सुविधा को ले जिलाधिकारी ने एक और सामुदायिक किचन और आवासन का दिया निर्देश,

0
2


जिलाधिकारी ने गंडक बराज का किया निरीक्षण

वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

गंडक नदी के बड़े जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत अंतर्गत चकदहवा, रोहुआ टोला, बिन टोली, कान्हा टोली आदि गांव में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों का निरीक्षण करने पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरण जोत सिंह भेड़िहारी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में रविवार को पहुंचे। जिलाधिकारी ने राहत शिविर का निरीक्षण किया। तथा राहत शिविर में मौजूद लोगो से बात की।बात के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण भेड़िहारी स्थित राहत शिविर के अलावा अन्य जगहों पर भी शिविर बनाने की तैयारी करने की जरूरत है। इसके लिए जिलाधिकारी ने वाल्मीकिनगर स्थित एक निजी विद्यालय तथा लक्ष्मीपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया।प्राप्त सूचना के अनुसार लक्ष्मीपुर स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय को राहत शिविर के लिए चयन किया जा सकता है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षकों के साथ जिलाधिकारी ने विचार विमर्श किया ।तरह उक्त स्थल को राहत शिविर के लिए चयनित कर लिया गया है।जल्द ही राहत शिविर की शुरुआत कर दिया गया है।वहीं जिलाधिकारी श्री सिंह गंडक बराज के कंट्रोल रूम पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।इस बाबत जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि नेपाल के ऊपरी शिविर में लगातार बारिश होने के कारण गंडक बराज के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है।देवघाट में वर्तमान में लगभग 6.53 लाख क्यूसेक पानी का डिजार्ज है जो देर रात तक गंडक बराज में आने की संभावना है।फिलहाल गंडक बराज से लगभग 4.79 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है,जो शाम तक बढ़ेगा परेशान होने की बात नहीं है उम्मीद है कि कल से स्थिति सामान्य होना शुरू हो जाएगा।जिला प्रशासन,एन डी आर एफ,एस डी आर एफ सहित अभियंताओं की टिम लगातार कैम्प किए हुए हैं।इस अवसर पर एडीएम राजीव रंजन सिन्हा,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,एस डी एम चांदनी कुमारी,अधीक्षण अभियंता मो0 जिलानी,कार्यपालक अभियंता इकबाल अनवर, डी एस पी बगहा निहार भूषण सहित कई अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!