वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 159 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की निरंतरता मूसलाधार बारिश के बीच भी बनी रही। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर और समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि 6 नवंबर 2014 से इस महाआरती कार्यक्रम का आयोजन संगम तट पर किया जा रहा है। इतनी तेज बारिश का सामना अब तक नहीं करना पड़ा था। ग्लोबल वार्मिंग खतरे की घंटी बजा रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु हम सभी सकारात्मक पहल कर रहे हैं।

उपस्थित सभी भक्तों द्वारा गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को कम करने हेतु नारायणी गंडकी माता से प्रार्थना की गई। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि किसी भी कार्य में निरंतरता जरूरी है। निरंतर आयोजन ही इस कार्यक्रम की पहचान है। अच्छे कार्यों में परेशानियां, और विघ्न बाधाएं आती रहती हैं ।






