Sunday, June 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ग्रामीण पत्रकारों के साथ बैठक कर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र,...

ग्रामीण पत्रकारों के साथ बैठक कर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र, किया निरीक्षण व्यवस्था का लिया जाएजा

0
14

वाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में ग्रामीण पत्रकारों के साथ बैठक के बाद वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने पल्स पोलियो अभियान के तहत दो बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई और अभियान की सफलता की कामना की।

उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
इस अवसर पर विधायक ने दो बच्चियों को अंगवस्त्र खरीदने के लिए ₹500-₹500 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनका दायित्व है और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!