Sunday, June 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गुलशन इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन।

गुलशन इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन।

0
18

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या-12, सतभिड़वा में रविवार को गुलशन इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन प्रसिद्ध अमीन नूर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और नए उद्यम की शुरुआत पर खुशी जताई गई।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान की प्रोपराइटर हिना गुलशन अनवरी ने बताया कि यह उद्योग मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लगभग 7 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। उन्होंने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना ने स्वरोजगार का सपना साकार करने का अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि गुलशन इंटरप्राइजेज के शुरू होने से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और पुरुषों को शादी उत्सव का प्लेट बनाने के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अब रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों की ओर पलायन करने की मजबूरी कम होगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता रहा, तो ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों का तेजी से विकास होगा और बेरोजगारी की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। समारोह का माहौल उत्साह और उम्मीद से भरा रहा तथा लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की मौके पर अजय कुमार पंडित, अजहर हुसैन ,अनवर हुसैन मुक्ति अब्दुल अदूद ,नसीम आलम ,नागेंद्र महतो, ध्रुव कुशवाहा ,शेख नूर आलम, राजेश्वर प्रसाद ,सीताराम महतो ,मासूम अंसारी ,ऐसा खातून जोगिंदर प्रसाद आदि मुख्य रूप शामिल थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!