Friday, May 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के LIC कार्यालय में अचानक चली गोली, एक युवक गंभीर

बगहा के LIC कार्यालय में अचानक चली गोली, एक युवक गंभीर

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा शहर के बगहा बाजार स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय परिसर में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा में तैनात गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। इस घटना में पिपरिया गांव निवासी उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट को छूते हुए हाथ में जा लगी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यालय परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्टेट बैंक चौराहे पर गश्त कर रही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शिवांगी गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने LIC कार्यालय पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। वहीं, एसडीपीओ निहार भूषण ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और वहां मौजूद कर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। प्रारंभिक जांच में यह मामला सुरक्षा गार्ड के हथियार से अचानक फायरिंग होने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल घायल उपेंद्र चौधरी का इलाज बेतिया में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!