Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 57 गांवों में भूमि सर्वे पूरा, अब रैयत करा सकेंगे नई जमाबंदी

57 गांवों में भूमि सर्वे पूरा, अब रैयत करा सकेंगे नई जमाबंदी

0
11

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चंपारण में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत 57 गांवों में अभिलेख तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है। इन गांवों के नक्शे और खतियान तैयार होने के बाद संबंधित अंचलों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके आधार पर अब रैयत अपने नाम से जमाबंदी कायम कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे। विभागीय स्तर पर इन गांवों में प्रपत्र-25 का प्रकाशन भी किया जा चुका है। इधर जिले के अन्य इलाकों में सर्वेक्षण का काम अलग-अलग चरणों में जारी है। 13 अंचलों में किश्तवार और खानापूरी की प्रक्रिया चल रही है। इसमें जमीन के खेसरा नंबर, रैयत का नाम, कब्जे की स्थिति और भूखंड से जुड़े अन्य विवरण दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में चयनित 224 मौजों में भी सर्वे संबंधी प्रक्रिया जारी है। सर्वे पूरा होने के बाद अधिकार अभिलेख तैयार किए जाएंगे। जिले के 1400 से अधिक गांव विशेष भूमि सर्वेक्षण के दायरे में हैं। हालांकि बेतिया नगर निगम क्षेत्र में फिलहाल यह सर्वेक्षण नहीं कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!