शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना मुख्य उद्देश्य।
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा (प. चंपारण): प्रखंड बगहा एक के चखनी राजवटिया पंचायत स्थित नारायणी तट मेला परिसर के हनुमान मंदिर प्रांगण में बेस्ट एंड मैक्सिमम सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्था के कोऑर्डिनेटर जनेंद्र पाण्डेय, फणींद्र तिवारी, प्रमोद सिंह एवं राजेश्वर शर्मा उपस्थित रहे और कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

उद्घाटन के मौके पर संस्था के कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसके तहत युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर संस्था के माध्यम से युवाओं को बॉडीगार्ड, सिक्यूरिटी गार्ड, पर्सनल सिक्यूरिटी और सर्विलांस जैसे विभिन्न सुरक्षा क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में प्रशिक्षित मैनपावर उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाएगा।

संस्था का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके। इस मौके पर सैकड़ो के तादाद में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।







