Thursday, May 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बैरिया में अवैध वृद्धाश्रम पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

बैरिया में अवैध वृद्धाश्रम पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ प्रताड़ना एवं बंधक बनाए जाने के गंभीर मामले के उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। दिनांक 06 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई तब की गई जब “सहारा वृद्धाश्रम” में रह रहे बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार की सूचना सामने आई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आश्रम में पूर्व में रह रहे वृद्धजनों की स्थिति का जायजा लिया और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पीड़ित बुजुर्गों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बैरिया थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!