Friday, September 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एनडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव को लेकर दी जानकारी ।

एनडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव को लेकर दी जानकारी ।

0
7

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर एनडीआरएफ की टीम द्वारा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम अंचलाधिकारी डॉली कुमारी के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने लोगों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, बाढ़ सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। टीम के सदस्यों ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। लोगों को प्राथमिक उपचार, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा जरूरत पड़ने पर आपातकालीन सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आपदा की स्थिति में घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार देने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान रक्तस्राव रोकने, चोट लगने पर प्राथमिक उपचार करने तथा गंभीर स्थिति में घायल को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई गई। आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर के उपयोग की जानकारी भी दी गई। एनडीआरएफ टीम ने बताया कि किसी भी आपदा के समय स्थानीय प्रशासन और बचाव दल के निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। लोगों को अफवाहों से बचने तथा आसपास के लोगों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया गया।


प्रशिक्षण के दौरान आरबीसी, डब्ल्यूबीसी तथा प्लाज्मा से संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को आपदा के समय स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। अधिकारियों ने कहा कि समय रहते जागरूकता और सही प्रशिक्षण से आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।मौके पर इंस्पेक्टर विशाल कुमार जयसवाल ,आरक्षक हिमंत सिंह,रविन्द्र कुमार,पंकज कुमार होम सिंह सहित अंचलकर्मी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!