Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया लंदन में लहराया बिहार के बगहा का परचम, डॉ. पदम भानु सिंह...

लंदन में लहराया बिहार के बगहा का परचम, डॉ. पदम भानु सिंह हुए सम्मानित।

0
23

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। बिहार के बगहा के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब पश्चिमी चंपारण जिले के होनहार होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह को हाउस ऑफ पार्लियामेंट में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया। इस खबर के मिलते ही बगहा सहित पूरे पश्चिमी चंपारण में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से आए लगभग 150 विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित मंच पर डॉ. पदम भानु सिंह ने कैंसर रोग पर आधारित अपना शोध एवं केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश सांसद लॉर्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा द्वारा उन्हें उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. पदम भानु सिंह की इस उपलब्धि से न केवल बगहा बल्कि पूरा बिहार और देश गौरवान्वित हुआ है।

यह सम्मान उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, शोध और होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पण का परिणाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!