Thursday, October 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम गंडक बराज फटाक से नेपाल पुलिस और नेपाल ऐपीएफ की टीम ने...

गंडक बराज फटाक से नेपाल पुलिस और नेपाल ऐपीएफ की टीम ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया

0
17

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

भारत नेपाल सीमा के गंडक बराज के 26 नंबर फाटक के पास गुरुवार को नेपाल पुलिस और नेपाल एपीएफ की टीम ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। बरामद शव नेपाली मूल के व्यक्ति का बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। नेपाल त्रिवेणी चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पाल ने बताया कि गंडक बराज के 26 नंबर फाटक के पास से शव बरामद किया गया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


त्रिवेणी चौकी इंचार्ज श्री पाल ने एक सप्ताह पूर्व गंडक बराज से किसी व्यक्ति का शव बरामद होने की बात को भी भ्रामक बताते हुए सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह पहले शव बरामद होने की कोई घटना नहीं हुई थी।
फिलहाल बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!