शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बगहा अनुमंडल स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास मंगलवार को मनाया। सभी लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं डॉ अंबेडकर के जन्मदिवस पर लोगों ने परिचर्चा कर अपनी अपनी बातें कार्यक्रम में मंच पर मंच रखी। साथी इस कार्यक्रम में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के माध्यम से अंबेडकर जयंती की रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में अंबेडकर को मानने वाले लोगों ने माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। ततपश्चात पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश राम, वाल्मीकिनगर विधायक प्रतिनिधि सोनू कुमार, कामरान अजीज, जीतेन्द्र भारती, शिक्षक तीरेन्द्र राम, शैलेश पासवान, सुनिल कुमार, नन्दकिशोर प्रसाद, क्यूम अंसारी, पूर्णेन्दू सत्यार्थी, नंदेश पाण्डेय आदि उपस्थित लोगों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया।

रामदरस राम,मुखिया उपेंद्र दीक्षित,नन्दकिशोर राम, उमेश राम,भज्जु राम, जीतेन्द्र राम, विद्यासागर राम, प्रेमनारायण मिश्र, जितेंद्र राम,प्रमोद राम आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।






