Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मनाई गयी जयंती

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मनाई गयी जयंती

0
2

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ ( गोपालगंज) जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में गोपालगंज जिला मुख्यालय अंबेडकर चौक पर भारत रत्न डॉo भीमराव अंबेडकर साहब की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर मनाई गई ! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में जो जीवन संबंधी मौलिक अधिकार दिए हैं उसे शिक्षित बनकर ही सही उपयोग कर सकते हैं, उनका नारा था शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो तब जाकर समाज का विकास होगा और समाज सुरक्षित रहेगा!

बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल के साथ डॉo अमर कुमार, साहेबजाद अली, उमाशंकर शर्मा, दुर्गा प्रसाद गौड़, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, योगेंद्र राम, मुकेश प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुरेश राम, अनिरुद्ध कुशवाहा, अरविंद प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र कुमार पटेल, बुलेट सिंह, छोटेलाल शाह, सोनू कुमार अंबेडकर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता नेता उपस्थित थे! वही दूसरी तरफ बाबा अम्बेडकर के 135 वी जयंती के अवसर पर माँझागढ़ बजार से करणपुरा ,वृति टोला लंगतु हाता ,पुरानी होते हुए निकाली झांकी निकाली गयी जिसमे सैकड़ो युवक समिलित हुए तथा बाबा अम्बेडकर अमर रहे के नारा लगाते रहे डीजे के धुन पर झूमते रहे । डी जे की ध्वनि की गुंज और बाबा साहेब अमर रहे नारा गुंज चारो तरफ गुंज रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!