बेतिया में उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान

0
IMG-20251215-WA0058.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, 15 दिसंबर 2025।
पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बेतिया जिला अंतर्गत लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान उल्लेखनीय कार्य निष्पादन करने वाले पुलिस अधिकारियों को चिन्हित किया गया है। समीक्षा में यह पाया गया कि अक्टूबर एवं नवंबर 2025 में प्रतिवेदित कांडों की तुलना में निष्पादित कांडों की संख्या के आधार पर कुछ अधिकारियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। इस क्रम में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, शिकारपुर अंचल को बेतिया जिला का उत्कृष्ट अंचल निरीक्षक/पर्यवेक्षी पदाधिकारी (Best Supervisory Officer) घोषित किया गया। उन्होंने अक्टूबर–नवंबर 2025 में प्रतिवेदित 118 कांडों की तुलना में 145 कांडों का सफल निष्पादन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

वहीं पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष, लौरिया थाना को उत्कृष्ट थानाध्यक्ष (Best SHO) के रूप में चयनित किया गया। उनके नेतृत्व में लौरिया थाना द्वारा प्रतिवेदित 59 कांडों की तुलना में 80 कांडों का निष्पादन किया गया, जो उनकी कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है।पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया तथा आगे भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी कार्यशैली से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!