मैं कौन हूं? इसे जानना अति आवश्यक है -महामहिम डॉ आरिफ मोहम्मद खान

0
IMG-20251214-WA01142.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


पश्चिमी चंपारण मुख्यालय बेतिया में आयोजित संस्कार भारती के भोजपुरिया हॉट में महामहिम राज्यपाल डॉक्टर आरिफ मोहम्मद खान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में महामहिम ने चंपारण की धरती को नमन करते हुए कहा कि संस्कार भारती द्वारा इस तरह का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा। इस तरह के कार्यक्रम में संस्कार सीखने को मिलता है। वही संस्कार भारती द्वारा दिए गए विषय “स्व” पर बोले कि बहुत ही अच्छा विषय है, मैं कौन हूं ?इसे जानना अति आवश्यक है! अगर मानव इसे समझ ले, तो जीवन में आने वाली बहुत सी कठिनाइयां आसानी से सुलझाई जा सकती हैं। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने बताया कि महामहिम का संबोधन आध्यात्मिक उपदेश के रूप में उपस्थित लोगों द्वारा साराहा गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ इस अवसर पर 17 नामचीन लोगों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व महामहिम ने थारू जनजाति द्वारा लगाए गए हाट का निरीक्षण किया। जिसमें थारू महिलाओं द्वारा बनाई गई हस्तकला एवं उनका नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!