उत्तर प्रदेश के थाना इकदिल में रक्तदान शिविर का आयोजन,9 यूनिट रक्त संकलित, पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!

0
IMG-20251101-WA0036.jpg

रमेश ठाकुर
रामनगर – नरकटियागंज, प०चम्पारण (बिहार)
31-10-2025

इटावा, 31 अक्तूबर।
थाना इकदिल परिसर में शुक्रवार को “रक्तदाता समूह इटावा” के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद रोगियों की सहायता हेतु रक्त एकत्र करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन डॉ. सौरभ दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की ब्लड बैंक टीम द्वारा कुल 9 यूनिट रक्त संकलित किया गया। रक्तदान में थाना इकदिल प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सचिन वाजपेई, शक्ति सिंह, आशीष कुमार, श्रीकांत दुबे एवं सतेंद्र कुमार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान को “रक्तदाता समूह इटावा” की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर समूह के सदस्य सौरभ परिहार भी उपस्थित रहे।
आयोजक शरद तिवारी ने बताया कि रक्तदान एक महान मानव सेवा है और समूह द्वारा ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैले।
शिविर में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रक्त केंद्र की टीम से डॉ. यतेन्द्र मोहन, डॉ. राम प्रकाश तिवारी, डॉ. राकेश मीणा, इशू, विजय, केदारमल शर्मा, राम स्वरूप, प्रियंका पाल, राजेश, कपिल, अवध और सुशांत मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और मानवता की सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!