युवाओं को रोजगार, शिक्षा में सुधार और पलायन रोकना है प्राथमिकता: ए.पी. पाठक

0
IMG-20251010-WA0025.jpg

रमेश ठाकुर रामनगर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 10-10-2025

पूर्व एडीजी भारत सरकार एवं बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक ए.पी. पाठक ने पश्चिम चंपारण की जनता से अपील की है कि आगामी चुनाव में वे उन्हें “वोट रूपी आशीर्वाद” दें, ताकि क्षेत्र के विकास का नया अध्याय शुरू किया जा सके। ए.पी. पाठक ने कहा कि उनका संकल्प है — पश्चिम चंपारण को शिक्षा, रोजगार और स्वाभिमान का केंद्र बनाना। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जनता का समर्थन मिला तो युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और पलायन को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चंपारण की युवा शक्ति में अपार संभावनाएं हैं, बस उन्हें सही दिशा और अवसर की जरूरत है।“हमारा उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि समाज में परिवर्तन लाना है।हर घर तक शिक्षा, हर युवा को रोजगार और हर नागरिक तक विकास — यही हमारा मिशन है,” पाठक ने कहा।

ए.पी. पाठक ने आगे कहा कि पश्चिम चंपारण की धरती ऐतिहासिक और संघर्षशील रही है।अब समय आ गया है कि यह क्षेत्र विकास और स्वाभिमान का नया प्रतीक बने। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए क्षेत्र के उज्जवल भविष्य के लिए सही निर्णय लें। उन्होंने भावुक अपील के साथ कहा“आइए, साथ मिलकर अपने क्षेत्र की तस्वीर बदलें —
पश्चिम चंपारण को बनाएं विकास, शिक्षा और रोजगार का आदर्श मॉडल,”।अंत में ए.पी. पाठक ने कहा, “मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा, और हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!