गंडक बराज के फाटक नंबर 32 में फंसा हिरन का शव

0
Screenshot_2025-10-11-17-12-56-13_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

गंडक बराज के फाटक नंबर 32 मे एक हिरन का शव आकर फंस गया है। इस तरह से पूर्व के दिनों मे भी कई जानवर और इंसानों के शव गंडक बराज फाटक से बरामद किया था। बतादे गत दिनों बारिश के मौसम मे एक विशालकाय साम्भर गंडक बराज नहर फाटक मे आकर लग गया था जिसकी रेस्क्यू के दौरान मौत हो गईं थी। बतातें चलें की गंडक नदी नेपाल से बहते हुए वाल्मीकिनगर मे कवलेश्वर मंदिर के समीप तमसा और सोनभद्र नदी से संगम करते हुए भारत मे प्रवेश करती है। इसी नदी के उपर गंडक बराज फाटक बांध अवस्थित है। जानकार बताते हैं की नदी नेपाल से बहते आने के कारण इस नदी मे नेपाल के जंगली व पालतू जानवर और इंसानों के शव बहते हुए गंडक बराज फाटक मे आकर लग जाते है। जिसे नेपाल पुलिस या नेपाल के वन कर्मी शवो को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाते है। समाचार लिखें जाने तक हिरन के शव को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!