विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने स्थानीय सुरेंद्र गुप्ता के निवास पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में चतुर्थ दिवस को भाग लेते हुए, सर्व प्रथम प्रख्यात कथावाचक भागवताचार्य पंडित सौरभ तिवारी महाराज को माला पहनाकर स्वागत कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। कारागार में कन्हैया के जन्म लेते ही पंडाल श्री कृष्ण के जयकारे से गूंज उठा। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, गाते हुए पुष्प वर्षा किया गया।

इस अवसर पर समाज सेवी पंडित धीरेंद्र मणि त्रिपाठी एवं यज्ञ संयोजक दिनेश कुमार गुप्ता ने विशिष्ट अतिथियों पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय,शशांक मणि त्रिपाठी, एडवोकेट प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, उपेंद्र मिश्रा सहित सभी यज्ञाचार्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कथा श्रवण करने वाले विशिष्ट लोगों में सीतांशु मणि त्रिपाठी, रविंद्र मणि त्रिपाठी,विश्व प्रकाश मणि त्रिपाठी, रामाधार गुप्ता, देवंती देवी, पप्पू गुप्ता, विनय गुप्ता, राजू गुप्ता, जगदीश गुप्ता सत्येंद्र गुप्ता मनोज गुप्ता, मालती देवी ,पूनम, नीरजा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






