Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सड़क हादसे में हुई बोलेरो व ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत में, दो...

सड़क हादसे में हुई बोलेरो व ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत में, दो की मौत, बोलेरो के उड़े परखच्चे

0
155

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण, बिहार

बगहा नगर थाना क्षेत्र स्थित सोमवार की दोपहर बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग पर बड़गांव के समीप नहर पुल के पास एक मिनी ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भीषण टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो में सवार सभी लोग प्रखंड बगहा एक अंतर्गत चखनी रजवटीया में आई एक बारात से शामिल होकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो एवं ट्रक के तेज गति होने के कारण मोड़ के समय और नियंत्रित होकर जा टकराई जो इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और ट्रक बोलेरो के ऊपर चढ़ गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय एवं राहगीरों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने दो लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहीं 14 वर्षीय सद्दाम अंसारी का इलाज बगहा अस्पताल में ही चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है

। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुधीर कुमार (38 वर्ष), निवासी – कोल्हूआ थाना भैरवगंज एवं फिरोज अंसारी (35 वर्ष), निवासी – इंग्लिशिया थाना चौतरवा के रूप में की गई है। जिनके दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई  एवं  पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में जप्त कर घटना की तहकीकात में जुटी है  मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक छोटकी पट्टी पिपरिया निवासी बताया गया है जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है जबकि ट्रक मालिक पूर्वी चंपारण के तुर्कवलिया निवासी बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!