उद्घाटन के पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो गया नवनिर्मित शवदाह गृह।

0
IMG-20251013-WA0023.jpg

शवदाह निर्माण में व्यापक अनियमितता उजागर, ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मानव का अंतिम घर भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। उक्त हृदय विदारक मामला नौतन खुर्द पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 सेमरा वृत्त की है जहां नव निर्मित शवदाह गृह अपने उद्घाटन के पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इसको लेकर उप मुखिया जयप्रकाश यादव हरिंदर यादव केदार शाह बनारसी साह फुलेना साह शर्मा यादव लोहा यादव मनसा यादव भुटी यादव अर्जुन यादव उमेश शाह संजय यादव इंद्रासन यादव रामदेव राम सिंहासन यादव परमा यादव जगत यादव राजेश शाह झूलन साह फूलदेव साह आदि दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए घटिया निर्माण और मानक से कोसों दूर निर्माण कार्य की अभिलंब जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि निर्माण कार्य की जांच करा कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताते चले की मानव जीवन के अंतिम घर शवदाह गृह को भ्रष्टाचार ने बुरी तरह जकड़ लिया है।
बताते चले कि उक्त निर्माण कार्य पंचायत समिति फंड से कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!