विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा शहरवासियों के लिए रविवार का दिन नई उम्मीद और सुविधा लेकर आया, जब शहर के एनएच-727 मुख्य पथ स्थित पारस नगर में रिलायंस ट्रेंड्स मॉल के समीप मैसर्स श्री जी मोटर्स द्वारा जावा-यज्दी मोटरसाइकिल शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया .इस नए शोरूम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि व पहले ग्राहक डॉ. ओ. पी. कुशवाहा तथा शोरूम के प्रोपराइटर राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया . मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नए व्यापारिक पहल का स्वागत किया .
उद्घाटन के दौरान डॉ. ओ. पी. कुशवाहा ने कहा कि, “अब बगहा और आसपास के ग्राहकों को जावा-यज्दी मोटरसाइकिल खरीदने के लिए 70 से 100 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा . यह एजेंसी स्थानीय उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन सर्विस का लाभ देगी .एजेंसी संचालक राजेश कुमार व स्थानीय व्यवस्थापक चंद्रप्रकाश आर्य ने बताया कि जावा और यज्दी के कुल 8 मॉडल उपलब्ध हैं। सभी मॉडल 6 गियर वाली हैं और इनकी खासियत यह है कि ये बाइक 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर भी स्थिरता और नियंत्रण बनाए रखती हैं .
उन्होंने आगे बताया कि बाइक में पावर डीस ब्रेक की आधुनिक व्यवस्था है, जिससे वाहन किसी भी स्थिति में नियंत्रित रहता है और स्लीपिंग की संभावना नगण्य हो जाती है .इस शुभ अवसर पर क्षेत्र की राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे . इनमें प्रमुख रूप से जेडीयू नेता एवं ढाका विधानसभा प्रभारी दयाशंकर सिंह, जेडीयू किसान जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, डॉ. मुन्ना कुशवाहा, रवि प्रकाश शुक्ला, चंदेश्वर चौधरी, जटाशंकर प्रसाद, बबलू कुमार, विजय प्रकाश पाठक, आदित्य राज, सुनील सिंह, अंबिका कुशवाहा सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल थे .






