हरि वाटिका विवाह सेवा समिति 28 फरवरी को रचाएगी 11 बेटियों का सामूहिक विवाह!

0
IMG-20251012-WA0020.jpg

बैठक में ऐतिहासिक आयोजन की बनी रणनीति,नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन शुरू!

रमेश ठाकुर
रामनगर – नरकटियागंज प०चम्पारण (बिहार)
12-10-2025

बेतिया। हरि वाटिका विवाह सेवा समिति द्वारा वर्ष 2026 के लिए बड़े स्तर पर जनकल्याणकारी पहल की गई है। समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शहर के होटल पार्थ के सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक अनिल झा ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को 11 बेटियों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ नि:शुल्क सामूहिक विवाह कराया जाएगा। तिथि निर्धारण का कार्य पंडित राधेश्याम पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न किया गया।
समिति के अध्यक्ष रिंकू कनौजिया ने बताया कि वर-वधू पक्ष होटल पार्थ में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूर्णत: निःशुल्क रहेगा। विवाह हेतु वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा वधू की 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई नए सदस्यों का चयन भी किया गया। अमित कुमार, मुकेश कुमार और नवीन दुबे को समिति में शामिल किया गया, जबकि नवीन दुबे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में सचिव आलोक राय, कोषाध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विशाल यादव, मैनेजर पासवान, सुनील बरनवाल, गुड्डू बरनवाल, उपसचिव राज कार्तिकेय मिश्रा, विवेक कुमार, राजीव कुमार, कुंदन यादव समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संरक्षक मंडल में राम रतन महतो, त्रिपुरारी शरण श्रीवास्तव, बीरबल प्रसाद, संगठन सचिव सचिन जायसवाल, आकाश महतो और ऋषभ गुप्ता शामिल रहे। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी चंडी प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, शेरू पासवान और सुशांत कुमार को सौंपी गई, जबकि मीडिया प्रभार मधुकर मिश्रा, नवनीत ब्लॉगर और हरिकेश तिवारी को दिया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक विवाह को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने का संकल्प लिया। समिति का कहना है कि यह आयोजन न सिर्फ बेटियों के विवाह में सहारा बनेगा बल्कि समाज में एकता और सहयोग की मिसाल भी पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!