Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गांव में निकली भक्ति यात्रा

पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गांव में निकली भक्ति यात्रा

0
151

रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 05-06-2025

कोतराहा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। बीते चार दिनों से चल रहे इस अनुष्ठान में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को जल में स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। यज्ञाचार्य वेदनाथ तिवारी ने जानकारी दी कि चार दिनों तक जल में मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा की गई, जिसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में हनुमान जी की मूर्ति को पूरे गांव में श्रद्धापूर्वक भ्रमण कराया गया। यज्ञ के मुख्य पंडित अरविंद मिश्रा ने बताया कि पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 5 जून को विधिविधान से की जाएगी। इस अवसर पर गांववासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मूर्ति की पूजा की तथा संध्या आरती का आयोजन भी किया गया। यज्ञ में यज्ञाचार्य अरविंद मिश्रा, वेदनाथ तिवारी, आशुतोष मिश्रा, सुनील तिवारी और नीरज पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यजमानों में प्रदीप राय, दीपू राय, योगेंद्र साह सहित यज्ञ समिति के सदस्य रंजन राय, राजू साह, उपेंद्र राय आदि की सक्रिय भूमिका रही। गांव में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार यज्ञ स्थल पर पहुंच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!