Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन बखरियां मुखिया पति समाजसेवी एक बाली राम ने किया ज्ञान मंच का...

बखरियां मुखिया पति समाजसेवी एक बाली राम ने किया ज्ञान मंच का उद्घाटन।

0
201


विश्व शांति जनकल्याण सुख समृद्धि सांप्रदायिक सौहार्द की कामना के साथ हुआ रुद्र महायज्ञ का समापन।


महायज्ञ के अंतिम दिन हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

बखरिया में आयोजित 11 दिवसीय श्री 1008 रुद्र महा यज्ञ के अंतिम दिन बखरिया पंचायत की मुखिया कमल पति देवी पति समाजसेवी एक बाली राम ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर ज्ञान मंच का उद्घाटन किया ।तदुपरांत मेला समिति के सभी सदस्य तथा कलाकारों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक अनुष्ठान है। जिसमें ग्यारह रुद्र देवताओं की पूजा की जाती है। यह अनुष्ठान आमतौर पर शिव के ग्यारह रूपों की पूजा के लिए किया जाता है। उन्होंने क्षेत्र वासियों और पूजा समिति के लोगों को सफलता पूर्वक इस यज्ञ को संपन्न कराने के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया । वही यज्ञ स्थल पर कई देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। जिसके दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं में काफी उत्सह बनी रहती थी। यज्ञ स्थल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले में झूला सहित कई मनोरंजन की व्यवस्था व विभिन्न प्रकार के दुकान लगे थे । मौके पर आचार्य बच्चा मिश्रा, अध्यक्ष बिंदु यादव, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु पटेल , प्रदीप कुमार गुप्ता राहुल कुमार ,गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार ,नगीना यादव, प्रदीप कुमार, रवि पटेल ,बैजू पटेल ,मदन साह,अरविंद पटेल ,संतोष कुमार, मुनीलाल पासवान ,बीरा यादव, पूरन दास सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!