Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन ज्येष्ठ महीने के मंगलवार का विशेष महत्व है: संगीत आनंद

ज्येष्ठ महीने के मंगलवार का विशेष महत्व है: संगीत आनंद

0
250

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद -थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में मंगलवार की देर शाम ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समवेत स्वर में हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। सभी उपस्थित सत्संगियों ने पौधारोपण का संकल्प लिया। पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भक्त छोटू पासवान , डब्लू सिंह, बिरजा यादव एवं राकेश कुमार ने मिलकर पौधारोपण किया। स्वरांजलि सेवा संस्थान के संस्थापक डी. आनन्द ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जरूरी है। त्रेता युग में आज के ही दिन प्रभु श्री रामचंद्र की मुलाकात हनुमान जी से पहली बार हुई थी। ज्येष्ठ महीने के मंगलवार की महिमा अपरंपार है। विभिन्न भजनों के माध्यम से मानवता का संदेश दिया गया। बट , पीपल, नीम आदि पौधों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वरांजलि सेवा संस्थान के सदस्यों ने शाकाहार पर जोर दिया। महाप्रसाद एवं पूजन व्यवस्था में राकेश कुमार, डब्लू सिंह, किरण कुमारी , बिरजा यादव , छोटू पासवान, प्रमोद पासवान एवं संतोष पांडे का विशेष योगदान रहा। स्काई मिशन स्कूल के बच्चों ने छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल भजन को प्रस्तुत किया। इस मौके पर गुड्डू यादव, मृत्युंजय कुमार, सत्येंद्र यादव, लालू यादव, राजेश शर्मा, रिशु कुमारी, पंकज कुमार एवं विनोद सिंह की भूमिका सराहनीय रही। भक्त राकेश कुमार के सौजन्य से भक्तों के बीच धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया गया। धार्मिक पुस्तक वितरित करते हुए राकेश कुमार ने कहा कि अच्छी पुस्तक पढ़ कर हम स्वस्थ ,स्वच्छ और बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं ।आरती के पश्चात कार्यक्रम को विराम दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन डब्लू सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!