Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया

मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया

0
220

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएटकॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख उदय सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उनको अवसर मिलना चाहिए ।उन्होंने घोषणा किया कि जो भी छात्र प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें 1001 रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएगा। जिला स्तर पर जो भी बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें मेरे तरफ से ₹2001 का पुरस्कार दिया जाएगा। सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने करतल ध्वनि से उनका अभिवादन किया। पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी अपना महत्व है। खेल बच्चों में अनुशासन, और आपसी सद्भाव सीखाता है। बच्चों में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ खेल के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार त्रिपाठी ने सबको धन्यवाद दिया और कहांन कि हमारे सीआरसी के छात्र-छात्राएंअवश्य ही प्रखंड और जिला स्तरीय खेल में स्थान प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर मुखिया राकेश चौधरी, सरपंच हीरा यादव, शंभू यादव, यूनिसेफ बीएमसी संतोष सिंह राठौड़ के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!