एक आरोपी गिरफ्तार, देख पुलिस के उड़े होश जांच जारी
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट ने एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार से 97 लाख 91 हजार रुपये की जाली (नकली) भारतीय करेंसी बरामद की है। इतनी भारी मात्रा में जाली नोट मिलने से पुलिस भी एक पल के लिए चकमा खाकर दंग रह गई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ मांडवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर आगे की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल:
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नकली नोटों का बड़ा खेप लाई जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कड़ी नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार चालक पुलिस को देखकर बचने की कोशिश करता हुआ नजर आया। उसकी संदिग्ध हरकतों को भांपते हुए पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उस कार को रोक लिया और उसकी सघन तलाशी ली। कार की तलाशी के दौरान अंदर रखे एक बैग पर जब पुलिस की नजर पड़ी, तो उसमें से भारतीय करंसी के बंडल बरामद हुए।
500 रुपये के 19,582 जाली नोट जब्त:
पुलिस द्वारा जब्द किए गए बैग की जब गहराई से गिनती और जांच की गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। उस बैग में 500-500 रुपये के कुल 19,582 जाली नोट भरे हुए थे, जिनकी कुल बाजार कीमत 97 लाख 91 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान प्रदीप आत्माराम पाटील के रूप में हुई है, जो कि काशिदकोपर, मांडवी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट कहाँ से आए थे, इन्हें कहाँ सप्लाई किया जाना था और इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल, मांडवी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ जारी है। VYN TIME सूत्रों से मिली खबरों में में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह खबर सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर प्रकाशित की जा रही है। आधिकारिक पुष्टि के बाद तथ्य बदल सकते हैं।






