Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पंखा लगवाने की मांग पर बवाल, प्रधानाध्यापक से मारपीट, गाली-गलौज व धमकी...

पंखा लगवाने की मांग पर बवाल, प्रधानाध्यापक से मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप

0
23

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय गुदरा में पंखा लगवाने के अनुरोध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। राजकीय मध्य विद्यालय गुदरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक तनवीर आलम ने मझौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद यादव पर मारपीट, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, विद्यालय में बच्चों की सुविधा को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक तनवीर आलम ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद यादव से विद्यालय में पंखा लगवाने का अनुरोध किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर भोला प्रसाद यादव आक्रोशित हो गए और कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे।

इतना ही नहीं, आवेदन में मारपीट करने तथा धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद विद्यालयी व्यवस्था से जुड़े इस विवाद ने तूल पकड़ लिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपने आवेदन के माध्यम से मझौलिया थाना पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने घटना के संबंध में उचित कार्रवाई करते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, मामला सामने आने के बाद विद्यालय परिसर में भी चर्चाओं का दौर तेज है। हालांकि, घटना के दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। जांच के बाद ही मारपीट एवं धमकी के आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!