Thursday, October 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वाल्मीकि नगर पीएचसी की मेडिकल टीम द्वारा लगातार...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वाल्मीकि नगर पीएचसी की मेडिकल टीम द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर

0
9

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाल्मीकिनगर पीएचसी की मेडिकल टीम द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। टीम की ओर से वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट और उसके आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण और विभिन्न बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष सतर्कता बरत रही है।

शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और संक्रमण से बचाव को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य परेशानी नहीं हो, इसके लिए मेडिकल टीम लगातार क्षेत्र में कैंप कर रही है। जरूरत के अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!