Thursday, October 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home Uncategorized दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की...

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पश्चिम चंपारण। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस जिला बगहा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के निर्देशानुसार किया गया।बैठक में शांति समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने भाग लिया। पुलिस पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल हों।

पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपत्तिजनक स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने की बात कही गई।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आम लोगों से भी पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!