Friday, September 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सांसद द्वारा एसएसबी 21वीं वाहिनी नागरिक कल्याण कार्यक्रम का वाल्मीकि सभागार में...

सांसद द्वारा एसएसबी 21वीं वाहिनी नागरिक कल्याण कार्यक्रम का वाल्मीकि सभागार में भव्य शुभारंभ

0
21

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा माननीय सांसद सुनील कुमार के कर कमलों से वाल्मीकि सभागार, वाल्मीकि नगर में सीमावर्ती क्षेत्र जीवंत गाँव- नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पाँच स्वरोजगारपरक कौशल विकास प्रशिक्षणों का औपचारिक शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद, वाल्मीकि नगर सुनील कुमार का कमांडेंट 21वीं वाहिनी तपेश्वर संबित राउत, निहार भूषण SDPO बगहा, सुरेश शर्मा द्वितीय कमान अधिकारी, सोनू कुमार उप कमांडेंट, सुषमा सिंह, समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार श्री माधवेंद्र पाण्डेय, निधी राय व धीरेन्द्र विक्रम शाह, संस्कृति फाउंडेशन राम नगर, विवेक पांडे व विनीत, संस्थापक, वन डेवलपमेंट फाउंडेशन, अन्य पदाधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, सरपंच, मीडिया बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थियों द्वारा आदर से स्वागत किया गयाl

प्रशिक्षण में- मधुमक्खी पालन एवं बी-बॉक्स वितरण,जैविक फल एवं सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण,मशरूम फार्मिंग प्रशिक्षण,
सिलाई (टेलरिंग) प्रशिक्षण,ब्यूटीशियन प्रशिक्षण।इन प्रशिक्षणों से कुल 155 सीमावर्ती युवा एवं महिलाएँ एवं वृद्ध लाभान्वित होंगी। प्रशिक्षण की अवधि 15 दिवसीय रहेगी और यह प्रशिक्षण जीवंत गाँव – रमपुरवा, लक्ष्मीपुर, दरुआबारी, सोहरिया, चम्पापुर एवं नौरंगिया दोन में चलाए जाएंगे।
इस वर्ष की नई पहल के तहत ब्यूटीशियन और सिलाई प्रशिक्षण को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर स्व-रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए देश के प्रतिष्ठित ब्रांड्स/संस्थानों के सहयोग से प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप एवं प्रायोगिक अनुभव भी प्रदान किया जाएगा।


मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में एसएसबी 21वीं वाहिनी व कमांडेंट के दूरदर्शी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती नागरिकों के कल्याण के लिए भी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कमांडेंट द्वारा आग्रह की गईं स्थानीय समस्याएं तथा जवानों व स्थानीय युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी बच्चों एवं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि माननीय सांसद द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।


इसके साथ ही 21वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत मेडिकल सिविक एक्शन एवं पशु चिकित्सा सिविक एक्शन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीमावर्ती ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाओं का वितरण तथा पशुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!