Friday, September 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड बगहा दो में आखिरी दिन 7 पैक्सो के नामांकन में 19...

प्रखंड बगहा दो में आखिरी दिन 7 पैक्सो के नामांकन में 19 अध्यक्ष व 94 सदस्यों ने नामांकन किया

0
2

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो आगामी 30 सितंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को आखिरी दिन भी कई नामांकन हुए। बीडीओ बिडू कुमार राम ने बताया कि 16 और 18 सितंबर हुए नामांकन प्रक्रिया में 7 पैक्सो जिनमें लक्ष्मीपुर-रामपुरवा, नयागांव-रामपुर, यमुनापुर-टड़वलिया, जीमरी-नौतनवा, बकुली-पंचगांवा, नरवल-बरवल एवं सेमरा-कठकुईया पैक्स में नामांकन प्रकिया शुक्रवार को समाप्त हुई। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 और 62 सदस्य के लिए नामांकन हुए। बीडीओ ने कहा कि 2 दिन चले नामांकन में सभी 7 पैक्सो के लिए कुल अध्यक्ष पद पर नामांकन 19 आवेदन और कुल सदस्य में 94 नामांकन प्राप्त हुए।

वही आखिरी दिन प्रत्याशियों की काफी भीड़ देखने को मिला । वहीं विभाग द्वारा 19 व 20 सितंबर को समीक्षा, 23 सितंबर को नाम वापसी और चिन्ह का वितरण किया जाएगा। अब देखना है कि इन 7 पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर 30 सितंबर को कौन से उम्मीदवार को जनता चुनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!