Saturday, September 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हंगामेदार रही बी डी सी की बैठक, सदन में गूंजा मझौलिया अंचलाधिकारी...

हंगामेदार रही बी डी सी की बैठक, सदन में गूंजा मझौलिया अंचलाधिकारी को भगाओ।

0
7

मांगा था अंचलाधिकारी मिल गई मॉडल।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में हुई बी डी सी की बैठक काफी हंगामादार और तनाव पूर्ण रहा।
बैठक की शुरुआत स्वागत गीत बिहार गीत और राष्ट्रगान से हुआ। प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार उप प्रमुख नरेश कुमार चनपटिया विधायक प्रतिनिधि संदीप बारी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की।
बैठक की शुरुआत होते ही दाखिल खारिज आशा बहाली आंगनवाड़ी शिक्षा आदि विभागों में शिकायतों का अंबार सदन में जनप्रतिनिधियों द्वारा खड़ा कर दिया गया।
सबसे ज्यादा आक्रोश अंचलाधिकारी डोली कुमारी के प्रति पाया गया। धोकराहा मुखिया आशीष भट्ट परसा मुखिया शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर ने अंचलाधिकारी पर कर्तव्य में लापरवाही भ्रष्टाचार आदि का आरोप लगाते हुए कहा कि मझौलिया में अंचलाधिकारी की जगह मॉडल भेज दिया गया है। सदन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अचल प्रखंड आंगनवाड़ी तथा स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध जोरदार आवाज बुलंद किया जिससे सदन में काफी आक्रोश देखा गया। जनप्रतिनिधियों ने आशा की बहाली में खुलेआम अवैध राशि मांगने का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों ने सदन में गरजते हुए कहा कि 4 साल बीत जाने के बाद भी पंचायत सरकार भवन निर्माण करने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। अगर 8 दिनों के अंदर पंचायत सरकार भवन विवाह मंडपम आदि निर्माण कराने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो सभी जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोल देंगे। एक जनप्रतिनिधि ने तो सदन में गरजते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर भूमि उपलब्ध नहीं हुई तो प्रखंड कार्यालय परिसर में आत्मदाह कर लूंगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को सदन के माध्यम से निर्देशित किया गया कि दो सप्ताह के अंदर सभी प्रकार की शिकायतों का अवश्य निपटारा कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
बताते चले की बीडीसी की बैठक में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अलावा जनप्रतिनिधियों के पति और पुत्र को भाग लेते हुए देखा गया तथा सदन में योजनाओं संबंधित प्रश्न पूछते हुए पाया गया। हालांकि बैठक की संचालन कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार द्वारा बार-बार उनको सदन से बाहर जाने के लिए कहा गया।
बीडीसी की हंगामादार बैठक में उप प्रमुख नरेश कुमार यादव चनपटिया विधायक प्रतिनिधि संदीप बारी सांसद प्रतिनिधि रूपेश सिंह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरी लाल यादव कमल पति देवी सत्य प्रकाश संतोष कुमार अरुणा देवी शारदा देवी साजदा तबस्सुम निर्मला तिवारी प्रियंका यादव साजरा खातून पंचायत समिति सदस्य दिलीप सहनी रिंकी सिंह विनोद सहनी मनोज राय सुल्तान अहमद आलोक माझी मलय विश्वास प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान सीडीपीओ श्वेता कुमारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉक्टर जयप्रकाश मौर्य आवास योजना पर्यवेक्षक अनिल कुमार नाजिर जितेंद्र प्रसाद
कनीय अभियंता सनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
बताते चले की बैठक में जबरदस्त आक्रोश और हंगामा को देखते हुए पुलिस को बुलानी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!