वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के जल संसाधन विभाग स्थित तीन नंबर पहाड़ (ऊपरी शिविर) में एक अजगर दिखाई देने से घर में हड़कंप मच गया। कॉलोनी निवासी मुन्ना श्रीवास्तव के घर के फ्रिज में छिपा देख परिजनों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर लोगों की भीड़ को उससे दूर रखा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जटाशंकर जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल से सटे क्षेत्रों में यदि कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।






