डीजे और घातक हथियार के प्रदर्शन एवं आर्केस्ट्रा के प्रोग्राम रहेगा प्रतिबन्ध
बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज) महावीरी अखड़ा मेला के मद्देनजर मांझागढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रबिवार की शाम की गई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने किया बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण महावीरी अखड़ा निकाले तथा महावीरी अखड़ा मेला में नर्तकी का प्रोग्राम नही होना चाहिए नही डीजे बजना चाहिए न घातक हथियार का प्रदर्शन होना चाहिए प्रत्येक अखड़ा समिति को लाइसेंस लेना होगा कहि भी किसी जगह अखड़ा निकालने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी हो तो बताए उसका समाधान बिना बिलम्ब किया जाएगा लगाए गए प्रतिबंधो का पालन करने में आप सभी सहयोग करे ताकि प्रशासन को करवाई करने की मौका न मिले इस बैठक पूर्व मुखिया अशोक कुमार ,मुखिया अब्दुल कुदुस , गोरख साह जदयू नेता ब्रज किशोर सिंह सहित समाजिक कार्यकर्ता और अखड़ा समिति सदस्य एवं जन प्रतिनिधि समिलित हुए बताते चले कि मांझागढ़ में तीज ब्रत के अवसर पर महावीरी अखड़ा मेला का आयोजन किया जाता है 14 सितंबर की रात महावीरी अखड़ा जुलूस का आयोजन किया जाएगा तथा 15 सितंबर शाम महावीरी अखड़ा मेला का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर शांति समिति की बैठक की गई।






