Wednesday, July 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया नेपाल के त्रिवेणी भंसार को राष्ट्र बैंक के सिस्टम से लिंक नहीं...

नेपाल के त्रिवेणी भंसार को राष्ट्र बैंक के सिस्टम से लिंक नहीं होने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नेपाल के त्रिवेणी भंसार (कस्टम कार्यालय) में डिजिटल अपडेट लागू किए जाने के बावजूद तकनीकी कारणों से कार्य पूरी तरह शुरू नहीं हो पा रहा है। नेपाल राष्ट्र बैंक के सिस्टम से लिंक नहीं होने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित है, जिससे भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले व्यापारियों और वाहन चालकों को मेनूअल कागजात से काम चलाना पड़ रहा है ।
भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी ने बताया कि डिजिटल प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन नेपाल राष्ट्र बैंक से तकनीकी समन्वय (लिंकिंग) नहीं होने के कारण ऑनलाइन भुगतान एवं अन्य कंप्यूटरीकृत सेवाएं सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद अधिकांश मैनुअल प्रक्रियाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे तकनीकी समस्या के दौरान कार्य निष्पादन प्रभावित हो रहा है।


उन्होंने कहा कि संबंधित तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही त्रिवेणी भंसार में भी पूर्ण रूप से ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद सभी सेवाएं डिजिटल माध्यम से संचालित होंगी और लोगों को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि नेपाल के भैरहवा और महेशपुर भंसार कार्यालयों में डिजिटल प्रणाली सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, जबकि त्रिवेणी भंसार में केवल तकनीकी लिंक की समस्या के कारण कार्य प्रभावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!