Friday, July 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर ने मनाया 22वाँ स्थापना दिवस

कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर ने मनाया 22वाँ स्थापना दिवस

0
5

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

माधोपुर, पश्चिम चम्पारण, 10 जुलाई 2026।
कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), माधोपुर, पश्चिम चम्पारण द्वारा अपने 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विश्वविद्यालय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर जिले के प्रगतिशील कृषकों, कृषि विशेषज्ञों, विभागीय अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान कृषक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कृषकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त सफलताओं एवं अनुभवों को साझा करते हुए अन्य किसानों को प्रेरित किया। सम्मानित कृषकों में श्री रविकांत पाण्डेय को उद्यानिकी (Horticulture) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तथा श्री मुनेश्वर कुमार को कृषि विज्ञान केन्द्र फार्म के बेहतर प्रबंधन एवं रख-रखाव में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, श्रीमती ललिता देवी एवं श्री अवधेश राम (बड़ा फुलवारी) को सब्जी उत्पादन एवं किचन गार्डेनिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं श्रीमती अनु कुमारी एवं श्री अरविंद कुमार को उन्नत बकरी पालन तथा बकरियों के उपचार एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर की स्थापना 10 जुलाई 2004 को हुई थी। तब से यह केंद्र किसानों तक नवीन कृषि तकनीकों के प्रसार, कौशल विकास, प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों, कृषकों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरज कुमार, प्रभारी, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र तथा विशिष्ट अतिथि श्री सरफराज असगर, जिला कृषि पदाधिकारी, बेतिया ने अपने संबोधन में कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी किसानों के उत्थान हेतु इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जीविका (JEEViKA) के जिला परियोजना प्रबंधक के प्रतिनिधि () की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन में कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग की सराहना करते हुए कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों पर बल दिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ दुबे, डॉ. चेलपुरी रामुलु सहित केंद्र के सभी वैज्ञानिक, कर्मचारीगण, प्रगतिशील कृषक, महिला कृषक एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में सभी आगंतुकों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान द्वारा किया गया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के विकास एवं किसानों की उन्नति में सभी हितधारकों के सहयोग की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन न केवल कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर की 22 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि किसानों, वैज्ञानिकों एवं विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग और समन्वय को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!