Sunday, July 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट व गाली-गलौज मामले में प्राथमिकी दर्ज

मारपीट व गाली-गलौज मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
2


वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के पिपरा कुटी गांव निवासी रूबी खातून ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाने में दिए गए आवेदन में रूबी खातून ने आरोप लगाया है कि गांव के मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद इदरिश मियां एवं जैबुन खातून ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा लगातार परेशान किया। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!