Monday, July 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जनसेवा को लेकर S2P लाइफ एजुकेशन फाउंडेशन सक्रिय, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर की...

जनसेवा को लेकर S2P लाइफ एजुकेशन फाउंडेशन सक्रिय, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर की तैयारी तेज

0
2

रमेश ठाकुर – रामनगर, पश्चिम चंपारण (बिहार)
दिनांक : 06-07-2026

सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए S2P लाइफ एजुकेशन फाउंडेशन ने आगामी दिनों में बड़े स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की दिशा में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी उद्देश्य से रविवार को बेतिया शहर के आदित्य प्लाजा होटल में संस्था की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक आनंद मोहन सिंह ने कहा कि संस्था का प्रयास केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि उन लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाना है जो आर्थिक या अन्य कारणों से बेहतर इलाज नहीं करा पाते। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शिविर की जानकारी गांव-गांव और शहर के विभिन्न इलाकों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें। इसके लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और जनजागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की भूमिका का भी उल्लेख किया गया। फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि समाज और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भागीदारी रहती है। इसी भावना के तहत उपस्थित पत्रकारों को सम्मान-पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक के अंत में संस्था के सदस्यों ने विश्वास जताया कि प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा भविष्य में भी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार जनहित के कार्य करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!