बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगंज । भूत पूर्व सैनिक सह मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षा गार्ड पर जान लेवा हमला करने के मामले में नामजद अभियुक्त को मांझागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल बताते चले कि भूत पूर्व सैनिक सह मांझा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षा गार्ड सह मांझागढ़ थाना क्षेत्र मधु सरया गांव निवासी नमी राम करीब एक माह पूर्व अपनी गांव में आई बारात में नेवता कर 20 अप्रैल 26 की रात बाइक से घर वापस आ रहे थे ।

कि इसी बीच गांव के ही रामदेव भगत , विनोद भगत, सूरज भगत सहित तीन लोगों के द्वारा कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगा कर मांझागढ़ थाना कांड संख्या 182 /26 में एफ दर्ज कराया गया था पुलिस के द्वारा घटना की जांच कर त्वरित करवाई कर फरार नामजद अभियुक्त विनोद भगत के घर पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजने के साथ अपराध पर नियंत्रण पाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने में मांझागढ़ पुलिस ने अपनी सक्रियता को दिखा रही है ।गिरफ्तारी की जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी ।






