Saturday, May 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अंचलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर दो मामले का किये निष्पादन 5 मामले...

अंचलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर दो मामले का किये निष्पादन 5 मामले में किये सुनवाई

0
7

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़ /गोपालगज । शनिवार को मांझा अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने जनता दरबार लगा कर भूमि से विवाद सबंधित दो मामले का निष्पादन किये तथा पांच मामले में सुनवाई कर आगे की करवाई शुरू की गई बिदित हो कि मांझा अंचल क्षेत्र विश्वम्भर पुर गांव के अंकित कुमार बनाम गायत्री देवी और गोबिंदा पुर गांव के जितेंद्र कुमार बनाम प्रभु साह के बीच भूमि विवाद चल रहा था जिसके निपटारा हेतु जनता दरबार मे पंजीकृत कराया गया था जिसकी जांच कर राजस्व कर्मचारी के द्वारा सुपुर्द की गई रिपोर्ट के आधा पर दोनों पक्ष की उपस्थिति में दोनों मामले का निष्पादन अंचलाधिकारी के द्वारा कर दिया गया।

वही दूसरी तरफ मांझागढ़ थानाक्षेत्र लहलादपुर गांव के नरेश चौधरी बनाम रामबेलाश चौधरी , आदमा पुर गांव के नूरहसन साई बनाम हजरत तुलाह ,कोल्हुआ गांव के रोहित रंजन सिंह बनाम मिथलेश सिंह, पैठान पट्टी गांव के मोहमद अली अख्तर बनाम हरिशंकर यादव, सेख परसा गांव के गुलाब साह बनाम लालचर साह के बीच चल रहे भूमि विवाद की सुनवाई अंचला धिकारी के द्वारा करते हुए आगे की करवाई शुरू की गई इसकी जानकारी अंचल कर्मी श्याम देव् मांझी ने दी मौके पर अंचल निरीक्षक गोपाल प्रसाद गिरधारी और राजस्व कर्मचारी सहित ग्रामीण थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!