वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर स्थित वाल्मीकि सभागार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोपालगंज संगठन द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यशैली, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की क्षमता का विकास करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में गोपालगंज भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






