Tuesday, May 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया वाल्मीकिनगर बैराज व तटबंधों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लिया जायजा

वाल्मीकिनगर बैराज व तटबंधों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लिया जायजा

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा: अनुमंडल पदाधिकारी बगहा एवं कार्यपालक अभियंता, शीर्ष कार्य प्रमंडल तथा अन्य अभियंताओं की संयुक्त टीम द्वारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैराज की संरचनात्मक स्थिति का जायजा लिया तथा जलस्तर और प्रवाह की स्थिति का आकलन किया। इसके साथ ही टीम ने गंडक नदी के दायें एवं बायें तटबंध (दाया बांध एवं बाया बांध) का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने तटबंधों की मजबूती, संवेदनशील स्थलों तथा संभावित कटाव क्षेत्रों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि संभावित बाढ़ या आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं तथा तटबंधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!