बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ / गोपालगज । आर्मी के सेवा निवृत्त जवान सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा के सुरक्षा गार्ड पर चाकू से जान हमला करने के मामले में सुरक्षा गार्ड के पुत्र बिक्की कुमार बारी ने मांझागढ़ थाना कांड संख्या 295 /26 में मांझागढ़ थाना क्षेत्र बहोरा हाता गांव के विकास कुमार , श्री राम महतो , सन्दीप कुमार ,बिट्टू कुमार ,परशुराम महतो , तथा कर्णपुरा गांव के जनार्दन शर्मा सहित 11 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है । घटना की जांच कर मांझागढ़ पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए नामजद अभियुक्त श्रीराम महतो ,जनार्दन शर्मा, परशुराम महतो सहित तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया इसकी जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी।






