Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया भारत नेपाल पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अहिंसा...

भारत नेपाल पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अहिंसा कोरीडोर सेमिनार आयोजित

0
2

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

भारत-नेपाल पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
सम्मेलन में फील्ड डायरेक्टर गौरव ओझा, बीएमपी कमांडेंट निर्मला कुमारी, नेपाल होटल संघ के अध्यक्ष नीलमणि शर्मा, एबीटीओ पर्यटन विभाग भारत सरकार के सचिव कालेश्वर कुमार सहित भारत और नेपाल के कई अधिकारी एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुई। सम्मेलन में भारत-नेपाल के बीच पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और दोनों देशों के सहयोग से रोजगार एवं व्यापार को नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्रम में होटल, पर्यटन और व्यापार से जुड़े लोगों की भी बड़ी भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!