Thursday, May 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम प्रेम विवाह से नाराज प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की जम कर...

प्रेम विवाह से नाराज प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की जम कर की पिटाई

0
11

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़/ गोपालगज । गुरुवार की सुबह प्रेमी की पिटाई लाठी डंडे से प्रेमिका के परिजनों के द्वारा जमकर कर दी गयी ।घायल प्रेमी के परिजनों ने इलाज हेतु मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने चिंता जनक इस्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोपालगज रेफर कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुच कर घटना की जानकारी घायल प्रेमी के परिजनों से घटना की जानकारी ली प्रेमी के भाई आनन्द कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि मेरा भाई एक युवती से प्रेम कर रहा था। जिसकी जानकारी हमलोगों के होने बाद आज से करीब छह माह पूर्व हमलोगों ने दोनों का शादी कोर्ट में करा दिये जिससे खिन्न युवती के परिजनों ने बरौली जा रहे मेरे भाई को मांझागढ़ बाजार में घेर कर लाठी डंडे से पिटाई कर घायल करने के बाद गले में पहने हुए सोने का चैन और पॉकेट में रखे पैसे को छीन कर चलते बने।

बताते चले कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र मांझागढ़ नई बाजार के परशुराम गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार गुप्ता मांझागढ़ के एक युवती से प्रेम कर रहा था प्रेम की बात जानकारी होते ही प्रेमी की परिजन ने प्रेमी और प्रेमिका की राजी खुशी से करीब छह माह पूर्व कोर्ट में शादी करा दिए जिससे प्रेमिका के परिजन खिन्न होने के कारण बुधवार को प्रेमी सत्येंद्र कुमार गुप्ता किसी कार्यवश मांझागदग से बरौली जा रहा थे । इसी बीच पूर्व घाट लगाए बैठे प्रमिका के परिजनों ने मांझागढ़ बाजार में घेर कर प्रेमी की जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर घायल कर दिए घटना की जांच पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!