Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पाटलिपुत्र–बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस में 18 मई से बढ़ेंगी चार अतिरिक्त बोगियां, यात्रियों...

पाटलिपुत्र–बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस में 18 मई से बढ़ेंगी चार अतिरिक्त बोगियां, यात्रियों को मिलेगी राहत

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा/पाटलिपुत्र। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और लंबे समय से उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक अहम निर्णय लिया है। अब 18 मई से 15201/15202 पाटलिपुत्र–बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएंगी। इसके बाद यह ट्रेन 12 के बजाय कुल 16 बोगियों के साथ संचालित होगी। इस फैसले से बगहा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर ट्रेन में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानियों को अवगत कराया था। सांसद की पहल पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक कदम उठाते हुए बोगियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।

बताया जाता है कि बीते 23 मार्च को दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान सांसद सुनील कुमार ने पाटलिपुत्र–बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगियां जोड़ने के साथ-साथ एसी कोच बढ़ाने और शौचालय सुविधाओं में सुधार की भी मांग रखी थी। अब इस दिशा में पहला ठोस कदम उठाते हुए चार नई बोगियां जोड़ी जा रही हैं। इस निर्णय से ट्रेन में भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। खासकर दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए यह पहल काफी लाभकारी साबित होगी। सांसद सुनील कुमार ने इस फैसले के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!